रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने ट्वीट कर खुद कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है. रक्षा मंत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. बता दें कि देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आज सोमवार को देशभर में 1 लाख 79 हजार 723 कोरोना के नए केस सामने आए हैं.

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लोगों से की ये अपील

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. संक्रमण के हल्के लक्षण हैं. मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है. मैं गुजारिश करता हूं, जो लोग हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट कर लें और अपनी कोरोना जांच करवा लें.’

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *