बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चिट्ठी लिखकर आरजेडी से इस्तीफा देने वाले दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उनकी तबीयत शुक्रवार देर रात ज्यादा बिगड़ गई। रात में करीब 12 बजे के करीब उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। शरीर में नमक की कमी और रक्त संचार नहीं होने की शिकायत सामने आ रही है। रघुवंश प्रसाद का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है, जहां डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं।

Senior RJD leader Raghuvansh Prasad Singh resigns from party - The Hindu

रघुवंश प्रसाद सिंह के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को हाल ही अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। जिस समय उन्हें एम्स लाया उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स में शिफ्ट किया गया। यहीं उनका इलाज चल रहा है, इसी बीच उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ने की सूचना आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

Raghuvansh writes to Nitish Kumar, JD(U) warms up to veteran socialist |  India News,The Indian Express

तबीयत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिग्गज नेता

वहीं, दिल्ली एम्स में शिफ्ट कराए जाने के बाद गुरुवार को रघुवंश प्रसाद सिंह का आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के नाम लिखा गया एक पत्र सामने आया। इसमें उन्होंने आरजेडी छोड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उनके आरजेडी से इस्तीफे को लालू यादव ने पत्र लिखकर नामंजूर कर दिया। साथ ही उन्हें मनाने की कोशिश करते हुए कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD