बिहार की राजधानी पटना की बढ़ती ठंड के बीच मंगलवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार वालों को चाट खाने की इच्छा हुई. चाट खाने की इच्छा हुई तो फिर क्या था, चाट के ठेले को ही लालू परिवार ने घर पर बुला लिया और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत बेटे तेजस्वी और बहू राजश्री ने भी चाट का लुत्फ उठाया. तेजस्वी की शादी के बाद आज पहली बार राबड़ी देवी के आवास पर शाम के वक्त एक चाट के ठेले को अंदर जाते देखा गया तो पता चला कि लालू परिवार को चाट खाने की इच्छा हुई है, इसीलिए मुकेश चाट भंडार को बुलाया गया है.

‘लालू परिवार को खिलाईं 15 प्लेट चाट’

जानकारी के मुताबिक, चाट वाला जब अंदर गया तो फिर उसने परिवार के कई लोगों को अपनी लजीज चाट खिलाई. मुकेश कुमार जो राबड़ी देवी के आवास के पास में ही चाट का ठेला लगाते हैं उन्होंने घर से बाहर आने के बाद बताया कि उन्होंने राबड़ी देवी समेत तेजस्वी, राशेल उर्फ राजेश्वरी और परिवार की अन्य महिलाओं को चाट खिलाई. कुल 15 प्लेट चाट लगाई गई थी.

चाट का ठेला

‘₹500 पर प्लेट देता है लालू का परिवार’

मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने लालू परिवार को कुल 15 प्लेट चाट खिलाई जिसके बाद वह वापस आ गए. मुकेश कुमार ने कहा- जब भी कभी राबड़ी देवी के आवास में जाकर चाट खिलाने का मौका मिलता है मुझे बहुत अच्छा लगता है. राबड़ी देवी के आवास में आज मैंने 15 प्लेट चाट खिलाई. तेजस्वी अक्सर मेरे ठेले पर से चाट खाते हैं. राबड़ी देवी के आवास से आज एक सुरक्षाकर्मी मुझे बुलाने आया और कहा कि लालू परिवार ने बुलाया है. मुकेश कुमार ने कहा- यहां मैं 100 रुपये प्लेट चाट खिलाता हूं लेकिन लालू परिवार जब भी मुझे बुलाता है तो वह लोग मुझे ₹500 पर प्लेट देते हैं.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

बताया जाता है कि तेजस्वी खुद चाट के बेहद शौकीन हैं और उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी चुनाव प्रचार के बाद एयरपोर्ट से वापस घर जाते समय मुकेश के चाट की दुकान पर बैठकर चाट खाते हुए देखा गया था.

Source : Aaj Tak

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *