रेलवे ने मंगलवार से ट्रेन सेवा शुरू कर दी है. रेलवे ने शुरूआत में 15 जोड़ी ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. दिल्ली से देश के 15 अलग-अलग जगहों पर ट्रेनें जाएंगी. और फिर वहीं से ये ट्रेन दिल्ली की ओर लौटेंगी. इन ट्रेनों का परिचालन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त है. पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार से दिल्ली के लिए खुलेगी. रेल परिचालन की स्थिति में रेलवे ने यात्रियों के लिए कई निर्देश भी जारी किये हैं.

RJPB/Rajendra Nagar Terminal (Patna) Station - 78 Train Departures ...

इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ट्रेनों के आंशिक परिचालन के दौरान सभी मेल / एक्सप्रेस, यात्री और उपनगरीय सेवाओं सहित अन्य नियमित यात्री सेवाएं अगले आदेश तक रद्द रहेंगी. मंगलवार से शुरू की गई इन विशेष ट्रेनों में केवल वातानुकूलित श्रेणी की बोगी होंगी, अर्थात् प्रथम, द्वितीय और तृतीय एसी. इन ट्रेनों का किराया भी राजधानी ट्रेनों के जैसा होगा.

सीपीआरओ ने बताया कि किसी भी किराया में खानपान का शुल्क शामिल नहीं किया जाएगा. प्री-पेड भोजन बुकिंग, ई-कैटरिंग के लिए प्रावधान नहीं हैं. लेकिन आईआरसीटीसी भुगतान के आधार पर सीमित खाने और पीने के पानी के लिए प्रावधान करेगा. टिकट बुक करते समय इस आशय की जानकारी यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी. यात्रियों को अपने स्वयं के भोजन और पीने के पानी को ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. भुगतान के आधार पर ट्रेनों के अंदर मांग के अनुसार सूखा, तैयार भोजन और बोतलबंद पानी उपलब्ध कराया जाएगा.

सीपीआरओ ने बताया कि ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से पहले 24 घंटे तक ऑनलाइन रद्दीकरण की अनुमति दी जाएगी. रद्दीकरण शुल्क 50 प्रतिशत किराया होगा. रेलवे स्टेशनों पर अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था रहेगी, ताकि यात्रियों की आवाजाही का कोई सामना न करना पड़े.

Input : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD