लोक जनशक्ति पार्टी संस्थाुपक व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) में मंत्री रामविलास पासवान का कल यानी 8 अक्टूबर को निधन हो गया। पासवान पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और कल उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। रामविलास पासवाल के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। फिल्म अभिनेत्र रितेश देशमुख, रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने ट्वीट के जरिए पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Shocked and saddened to know that Shri #RamVilasPaswan ji is no more. Heartfelt condolences to @iChiragPaswan, the entire family and millions of his followers. His legacy will be remembered forever. May his soul Rest in peace. Om Shanti 🙏🏽 pic.twitter.com/q9aG1nnarD
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) October 8, 2020
रितेश ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये सुनकर शॉक्ड हूं और दुखी हूं कि रामविलास पासवान जी अब नहीं रहे। उनके बेटे चिराग पासवान, पूरे परिवार और उनके फॉलोअर्स को मेरी संवेदनाएं। उनकी लेगेसी को हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति’।
A great loss .. #RamVilasPaswan ji
Om Shanti 🙏🏽 pic.twitter.com/X099KsoRBJ
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) October 8, 2020
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘एक बड़ा नुकसान, ओम शांति’।
Ishwar unki aatma ko shanti pradan karen #ripramvilaspaswan @irvpaswan pic.twitter.com/gYifTuG0I4
— Dolly Bindra (@DollyBindra) October 8, 2020
Heartfelt condolences to the family and loved ones of Shri Ram Vilas Paswan ji. May God give them strength and be with them at this grave hour. #RIPRamVilasPaswan ji
— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) October 8, 2020
केन्द्र में मन्त्री श्री @irvpaswan की देह पंचतत्व में विलीन हो गई, हमको जब भी मिले बहुत आदर प्रेम से मिले.भली आत्मा. परमेश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति दें.अतः प्रियजनों को सामर्थ्य दे इस क्षति को सहन करने की. हरि ॐ संवेदनायें परिवार संग @iChiragPaswan #RamVilasPaswan #Prayers
— Kailash Kher (@Kailashkher) October 8, 2020
बॉलीवुड एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे’।
My deepest condolences to @iChiragPaswan & his family members. #Omshanti 🙏 https://t.co/20dNrQcXMC
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) October 8, 2020
आपका बता दें कि पासवान कुछ वक्त से बीमार थे उनके दिल व किडनी ने ठीक से काम करना बंद कर दिया था। इस वजह से कुछ दिनों से उन्हें आइसीयू में एक्मो (एक्सट्रोकॉरपोरियल मेमब्रेंस ऑक्सीजनेशन) मशीन के सपोर्ट पर रखा गया था। गुरुवार की शाम 6:05 बजे उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 74 वर्ष के थे।






