गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से कई हस्तियों को सम्मानित करने के लिए पद्म विभूषण और पद्म भूषण समेत अन्य अवॉर्ड का ऐलान किया गया है। बिहार से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान समेत देश की कई राजनीतिक जगत की हस्तियों को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है। जबकि बिहार के रामचंद्र मांझी, दुलारी देवी, मृदुला सिन्हा और डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
आदरणीय प्रधान मंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी पापा की अंतिम साँस तक उनके साथ खड़े थे। पापा के जाने के बाद भी प्रधानमंत्रीजी ने पापा को हमेशा सम्मान दिया।पद्मभूषण पुरस्कार के लिए मेरे परिवार और लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार🙏@PMOIndia @narendramodi
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) January 25, 2021
रामचंद्र मांझी– भिखारी ठाकुर के नाच परंपरा को आगे बढ़ाने वाले रामचंद्र माझी दबे कुचले समाज से आते हैं।

दुलारी देवी- मल्लाह समाज से आने वाली दुलारी देवी को मिथिला पेंटिंग में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। बता दें कि दुलारी देवी दूसरों के घर में बर्तन मांजरा और झाड़ू पोछा का काम कर अपना जीवन निर्वहन करती रही
है।
डॉ दिलीप कुमार सिंह- भागलपुर के 92 वर्षीय दिलीप कुमार सिंह को समाज एवं चिकित्सीय सेवा में बेहतर कार्य के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है।
मृदुला सिन्हा- गोवा की राज्यपाल रह चुकी राजनीतिक के साहित्य सेवी मिथिला सिन्हा को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
पद्म पुरस्कार की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें उन सभी पर गर्व है, जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Input: NBT Hindi






