केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज शाम को पटना लाया जाएगा. वायुसेना के विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर पटना आएगा. शाम 5 बजे दिल्ली से पटना के लिए विमान उड़ान भरेगी और शाम 6.30 बजे पटना पहुंचेगी. कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार है.

रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना में उनके श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास ले जाया जाएगा. पटना के दीघा घाट पर रामविलास पासवान का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा. एलजेपी कार्यालय में तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में कल रात निधन हो गया. देश के दिग्‍गज नेताओं में शुमार रामविलास पासवान पिछले कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे. मोदी सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण की जिम्‍मेदारी निभा रहे पासवान का हाल ही में दिल का ऑपरेशन किया गया था.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD