पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के दोमजुर में बुधवार को अमित शाह चुनावी रोड शो के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक रिक्शा चालक के घर पर भोजन किया, जो बीजेपी का समर्थक भी है। अमित शाह ने दोपहर को रिक्शा चालक के घर पर दोपहर का खाना खाया। उनके साथ पार्टी के कई अन्य नेता भी शामिल थे।
Domjur: Union Home Minister and BJP leader Amit Shah has lunch at the residence of a rickshaw puller who is also a BJP supporter. Rajib Banerjee, party's candidate from the constituency also present. #WestBengal pic.twitter.com/het96CYWnz
— ANI (@ANI) April 7, 2021
इनमें दोमजुर विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट राजीब बनर्जी भी शामिल थे। अमित शाह जमीन पर बैठकर ही परंपरागत अंदाज में खाना खाते नजर आए। इससे पहले भी वह कई आम बीजेपी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के घरों में भोजन करते देखे गए हैं।





