राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सहयोगियों के ही विचार एक दूसरे से नहीं मिल रहे। इसपर बिहार की विपक्षी पार्टी चुटकी लेने लगी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक भाई वीरेंद्र ने एनडीए में हो रहे घटनाक्रम को ‘खेला’ बताया है। उन्होंने कहा है कि इस ‘खेले’ से बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भाई वीरेंद्र ने कहा है कि नीतीश सरकार गिरने वाली है। स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराएंगे। पटना की मनेर विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भाई वीरेंद्र ने कहा है कि एनडीए में खेला शुरू हो गया है। नीतीश सरकार ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी। विधायक के दावे से बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

बता दें कि बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में जातीय जनगणना के मुद्दे पर जदयू और भाजपा आमने सामने हो गए थे। अब मुकेश सहनी यूपी में फूलन देवी मूर्ति प्रकरण पर बीजेपी के साथ न देने का आरोप लगा रहे हैं।

सोमवार को नाराज बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी एनडीए की बैठक में भी नहीं शामिल हुए थे। हालांकि मंगलवार को सहनी के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी नीतीश कुमार सरकार से कोई नाराजगी नहीं है। एनडीए को लेकर इश्यू है, जिसको भी ठीक कर लिया जाएगा।

Input: dainik jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *