लॉक डाउन में बिहार के फंसे लोगों को लेकर आरजेडी लगातार चिंतित नज़र आ रही है. और नीतीश सरकार पर लगातार दबाव बनाती नज़र आ रही है. लालू यादव ने ट्वीट कर सीएम नीतीश की सरकार को जालिम सरकार कहा है.

लालू यादव ने ट्वीट कर कहा कि कबीर के इस दोहे में हमारे मजदूर भाईयों की भावना और बिहार सरकार के लिए संदेश छिपा है…“माटी कहे कुम्हार से,तु क्या रोंदे मोय…एक दिन ऐसा आएगा,मैं रौदूंगी तोय”…बिहार के बेटे-बेटियों के साथ जो रवैया ये ज़ालिम सरकार अपना रही है वही रवैया ये करोड़ों दुखियारे इस सरकार के खिलाफ अपनाएंगे.

आपको बता दें कि बिहार के बाहर फंसे लोगों के लिए आरजेडी लगातार चिंतित नज़र आ रही है. नेता प्रतिपक्ष हर दिन नीतीश कुमार पर निशाना साधते नज़र आते हैं. तेजस्वी ने कई बार नीतीश से कोटा में फंसे छात्र, छात्राओं लाने की आग्रह की है.

Input : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD