जब दिल्ली के एम्स से रघुवंश बाबू ने रांची के रिम्स में भर्ती लालू यादव को इस्तीफे वाली चिट्ठी लिखी तो उसके आरजेडी में भूचाल आ गया. मीडिया के माध्यम से जैसे यह चिट्ठी दिल्ली से चलकर झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में पहुंची तो लालू प्रसाद बेचैन हो गए.

उन्होंने रघुवंश प्रसाद के चिट्ठी का जवाब खुद चिट्ठी से ही दिया है. लालू यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह को संबोधित करते हुए लिखा कि ‘प्रिय रघुवंश बाबू, आपके द्वारा कथित तौर पर लिखी एक चिट्ठी मीडिया में चलाई जा रही है.

मुझे तो विश्वास ही नहीं होता. अभी मेरे, मेरे परिवार और मेरे साथ मिलकर सिंचित राजद परिवार आपको शीघ्र स्वस्थ होकर अपने बीच देखना चाहता है. चार दशकों में हमने हर राजनीतिक, सामाजिक और यहां तक कि पारिवारिक मामलों में मिल बैठकर ही विचार किया है. आप जल्द स्वस्थ हो, फिर बैठकर बात करेंगे. आप कहीं नहीं जा रहे है. समझ लीजिए. आपका लालू प्रसाद.’

लालू यादव के इस चिट्ठी से स्पष्ट हो जाता है कि रघुवंश प्रसाद के इस्तीफे की चिट्ठी से आरजेडी किस प्रकार हिल गयी है. लालू यादव ने अपने पत्र के अंत में यह बात लिखकर रघुवंश प्रसाद के महत्व को जगजाहिर कर दिया है. आप कहीं नहीं जा रहे हैं. समझ लीजिए. यह शब्द अपने आप में काफी है.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD