बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े भाई का गुरुवार की शाम
तेजस्वी ने चाचा के अंतिम संस्कार के पहले अपने बड़े भाई के साथ अर्थी को कंधा भी दिया. तेजस्वी ने तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा है, ‘बड़े चाचा जी की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. परिवार को सदैव आपकी कमी खलेगी. आपको मोक्ष की प्राप्ति हो, ईश्वर से यही प्रार्थना है. ॐ शांति.’

 

पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. महावीर राय की गुरुवार शाम पटना के आईजीआईएमएस में मौत हो गई थी. राय के निधन की खबर मिलते ही राबड़ी आवास पर सन्नाटा पसर गया है.बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को अपने चाचा के निधन के बाद परिवार के सदस्यों के साथ आईजीआईएमएस हॉस्पिटल पहुंचे थे. लालू प्रसाद यादव के बड़े भाई महावीर राय पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे.

कुछ दिन पहले ही राय को पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था. ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले दिनों से उनके आंत से ब्लीडिंग हो रही थी.बता दें कि कुछ महीने पहले ही चारा घोटाले के मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा का ऐलान होने के अगले ही दिन उनकी बड़ी बहन की भी मौत हो गई थी. ऐसा कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद की बड़ी बहन गायत्री देवी की मौत सदमे से हुई.

Input: News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD