मुंबई. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने चोरी करने के मामले में दो टीवी सीरियल की अभिनेत्रियों को गिरफ्तार (Tv Actress Arrested) किया हैं. दोनों अभिनेत्रियां टीवी के मशहूर शो क्राइम पेट्रोल और कई अन्य क्राइम शो में छोटे-मोटे रोल करती हैं. कोरोना काल में हुए लॉकडाउन (Lockdown) के कारण सीरियल की शूटिंग बंद होने के चलते दोनो पैसों की कमी से जूझ रहीं थीं. आरोप है कि दोनों एक्ट्रेस पेइंग गेस्ट बनकर आईं और लॉकर में रखे 3 लाख 28 हजार लेकर वहां से फरार हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला तब का है जब आरे कॉलोनी के रॉयल पाम इलाके में स्थित एक पॉश बिल्डिंग में रहने वाले शख्स के घर 18 मई को यह दोनों एक्ट्रेस पेइंग गेस्ट बनकर गई थी. उसी दौरान उस घर में पहले से मौजूद पेइंग गेस्ट के लॉकर में रखे 3 लाख 28 हजार लेकर वहां से रफूचक्कर हो गईं थी.

चोरी की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उन्हें कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस की तहकीकात के दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तब वे दोनों पैसे के साथ बाहर जाते हुए दिखीं. जब पुलिस ने दोनों पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कुबूल लिया. पुलिस स्टेशन की वरिष्ट अधिकारी नूतन पावर ने बताया कि दोनों टीवी के चर्चित शो क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया के अलावा कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है. पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं. दोनों को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों को 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *