सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियों वायरल हो रहा हैं।वीडियों में लॉलीपॉप लागेलू गाने पर राजद नेता अश्लील इशारे करते हुए महिला डांसर को गोद में उठाकर डांस करते नजर रहे हैं।

दरअसल, मोतिहारी में सरकार के नाइट कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाते हुए कल्याणपुर प्रखंड के बखरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह राजद नेता वायरल वीडियो में नाइट कर्फ्यू को ताक पर रखकर एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा के स्टेज पर बार बालाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि रात भर आर्केस्ट्रा सहित नाच का कार्यक्रम जारी रहता है, लेकिन पुलिस को भनक तक नही लगती। राजद नेता के बार बालाओं के साथ अश्लील गाने पर डांस करने और बेहूदा हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियों एक शादी समारोह का हैं। इस वायरल वीडियो यह देखा जा रहा है कि लॉलीपॉप लागेलू… गाना पर राजद नेता अपना आपा खोते हुए सारी हदें पार कर देते है। वायरल वीडियो क्षेत्र में खूब चर्चा बना हुआ है।

गौरतलब है कि कोरोना की धीमी रफ्तार को देखते हुए पिछले दिनों बिहार में ऑनलॉक किया गया।हालांकि अभी भी बिहार में नाइट कर्फ्यू लागू हैं।लेकिन फिर भी लोग नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं।







