मुफ्फरपुर वनवे और नो एंट्री को सख्ती से लागू करने से ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर अाई है, जबकि ऑटो चालकों की मनमानी की वजह से चौक-चौराहों पर फिर भी जाम की स्थिति बन रही है। रविवार को ट्रैफिक का कम दबाव होने के बावजूद अघोरिया बाजार चौक व जीरोमाइल चौक समेत बाकी चौराहों पर भी जाम की स्थिति बनी रही। इसी तरह से फ्लाईअाेवर पर अवैध पार्किंग की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। जीरोमाइल चौक पर पुलिसकर्मी विवश : जीरोमाइल गोलंबर के पास प्रशासन के आदेश का असर नहीं दिख रहा। चौराहे से ही बैरिया, एसकेएमसीएच व सिकंदरपुर के लिए पैसेंजर बैठाया जाता रहा। वहां तैनात पुलिसकर्मी ऑटो चालकों की मनमानी के सामने विवश दिखे।
जेल चौक पर भारी मनमानी : ऑटो चालकों की जेल चौक पर भारी मनमानी चलती है। बीच चौराहे पर पैसेंजर बैठाने-उतारने का सिलसिला रविवार को भी चलता रहा। रिक्शा व ऑटो चालकों में इसे लेकर दोपहर में विवाद भी हुआ। मिठनपुरा में जगह रहने पर भी सड़क पर लगाते ऑटो : मिठनपुरा में जगह रहने के बावजूद ऑटो चालक सड़क पर ही ऑटो लगाते हैं। प्रशासन की सख्ती के बाद भी यह सिलसिला जारी है। फ्लाईओवरों पर अवैध ऑटो पड़ाव : 3 दिन पहले डीएम भी रेवा रोड में जाम में फंस गए थे। लेकिन, रविवार तक भगवानपुर फ्लाईओवर से अवैध ऑटो पड़ाव नहीं हटा। यही हाल हरिसभा चौक-आमगोला फ्लाईओवर व मोतीझील ओवरब्रिज पर धर्मशाला चौक की ओर से रहा।
जेब्रा क्रॉसिंग के उल्लंघन पर लगता था जुर्माना तत्कालीन कमिश्नर अतुल प्रसाद के आदेश पर सरैयागंज टावर, अघोरिया बाजार, जेल चौक, कंपनीबाग आदि जगह जेब्रा क्रॉसिंग बनी। उसके उल्लंघन पर जुर्माने का प्रावधान हुअा। जब तक यह व्यवस्था थी, तब तक ट्रैफिक बहुत हद तक नियंत्रित रही। ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष उदयशंकर प्र. सिंह कहते हैं- वह आदेश अब भी फॉलो हो तो ट्रैफिक बहुत हद तक नियंत्रित हो जाएगा। जेब्रा क्रॉसिंग फिर बनानी होगी।
इधर, एनएच पर वाहनों की कतार, शहर में भी जाम एनएच-28 पर गाेबरसही में रविवार काे दाेपहर 2 से शाम 5 बजे तक जाम लगा रहा। वाहनाें की लंबी कतार दाेनाें अाेर रामदयालु से चांदनी चाैक तक लग गई। इसकी सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक थानेदार बीके सिंह 40 मिनट तक गाेबरसही में लगे रहे, तब गाड़ियां निकलनी शुरू हुईं। इधर, रविवार के बावजूद माेतीझील समेत शहर में कई जगह जाम लगा रहा। -साेमवार काे पार पाना हाेगा मुश्किल : ट्रैफिक के लिए अतिरिक्त 100 जवान की मांग थी, पर रविवार शाम तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली।
चौराहों पर ऑटो ठहराव का बोर्ड लगाए प्रशासन : यूनियन ऑटो यूनियन नेता एआर अन्नू कहते हैं, ऑटो चालक भी चाहते हैं शहर में ट्रैफिक नियंत्रित हो। चौराहों पर यात्री बैठने से रोकने के लिए ऑटो ठहराव के बोर्ड लगाने हाेंगे। तब पैसेंजर भी वहीं रहेंगे। ऑटो पड़ावों पर अवैध अतिक्रमण को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक खाली नहीं कराया गया। भगवानपुर फ्लाईओवर के बदले उसके नीचे जगह के लिए प्रशासन से डिमांड कर चुके हैं।
शहर में ट्रैफिक व्यवस्थित करने का लगातार प्रयास चल रहा है। सोमवार को अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। 32 स्थानों पर जवानों की तैनाती रहेगी। सोमवार व शनिवार को ट्रैफिक पर ज्यादा लोड हाे जाता है। डिवाइडर, जेब्रा क्रॉसिंग को लेकर भी बैठक में बात हुई है। -कुंदन कुमार, एसडीओ पूर्वी। ^बहुत हद तक ट्रैफिक में सुधार है। रविवार को भी वनवे व नो एंट्री पर सख्ती रही। कई जगह उन्हाेंने खुद जायजा लिया है। लोगों को समझने में थोड़ा समय लगेगा। ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। जेब्रा क्रॉसिंग, डिवाइडर व ठहराव स्थल के भी बोर्ड लगाने हाेंगे। -रविंद्र कुमार सिंह, ट्रैफिक डीएसपी।
Input: Dainik Bhaskar





