गाना ‘राॅबिनहुड बिहार के ‘ यू- ट्यूब पर उतरते ही धमाल मचाने को रफ्तार पकड़ता, कि विवादों ने उसका दामन थाम लिया। पहले इंडियन पुलिस एसोशिएशन की नोटिस और फिर गाने के टाईटल को लेकर तरह – तरह के तंज पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय पर कसा जाना, गायक दीपक ठाकुर को रास नहीं आयी। दर्शकों जिस प्रकार गानें के बोल अपने लबों से गुनगुनाने लगे थे, उस गाने को पलभर में सोशल माध्यमों से हटा दिया।
देश के जाने – माने पत्रकार राहुल कंवल ने भी इस गाने के सहारे पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पर तंज कसते हुए कहा, कि खाकी से खादी तक, रॉबिन हुड बिहार के । गुप्तेश्वर पांडे ने 2009 में पुलिस बल को समय से पहले छोड़ कर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहा और लगता है कि वह राजनीतिक क्षेत्र में वापसी के लिए तैयार हैं।


अपनी घंटो के मेहनत और पैसे लगाकर बनाए इस गाने को डीलिट कर दिए जाने पर दीपक ठाकुर ने अपनी विवश्ता जाहिर करते हुए कहा, कि हम कोई करोड़पति इंसान नहीं हैं,कि चलो एक गाने में 5-7 लाख रुपया लगा दिए और डीलिट कर दिए तो जस्ट चिल कह के दिल को समझा लें। #robinhoodbiharke गाने में #sushantsinghrajput साहब को भी tribute देने की कोशिश की हमने इसमे गलत क्या था! बिहारी कलाकार जो खुद के दम पर साथ में 10-12 बिहारी लोगों की टीम लेकर कुछ अच्छा करने की कोशिश करेगा तो उसको करने का हक नहीं है क्या? हम फूहड़ता परोस रहे थे? मतलब हम बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी जलील किए जाएँ और यहाँ भी?

प्रतिभा और कला स्वच्छंदता को राजनीतिक दृष्टिकोण के चश्मे से देखकर गाने के प्रति प्रतिक्रिया देना सोशल मीडिया पर लोगों को नागवार गुजरी, उन्होनें पुलिस प्रशासन को असल जिंदगी में छवि सुधारने की सलाह दे डाली । बिग बाॅस फेम दीपक ठाकुर ने गाने को हटाते वक्त कहा, कि बढ़ते विवाद और खुदको और अपने परिवार को मानसिक रूप से बहुत परेशान देख कर मैं अपना गाना ‘राॅबिनहुड बिहार के’
अपने यू- ट्यूब चैनल से हटा रहा हूँ।
A State DGP circulating such video is in poor taste, demeaning his office and uniform. Sets a bad example for his juniors. It is also a violation of the conduct rules. pic.twitter.com/mafwUSf6QA
— Indian Police Foundation (@IPF_ORG) September 24, 2020
दिल से Sorry, #indianpolicefoundation अपने गाने से किसी भावनाओं को ठेस पहुंचाने की मेरी मंशा नहीं थी,मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार से संघर्ष करके यहाँ तक पहुँचने वाला इंसान हूँ । सबका इज्ज़त करता हूँ,मैंने किसी को भी दुखी किया हो अपने गाने से तो मेरे और मेरी पूरी टीम की क्षमा कीजिएगा।






