भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. 21 साल बाद भारतीय महिला को ये अवार्ड मिला है. इससे पहले एक्ट्रेस लारा दत्ता ने साल 2000 में ये खिताब अपने नाम किया था. लारा दत्ता से पहले एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का क्राउन अपने नाम किया था. साल 2021 की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पंजाब की 21 साल की हरनाज ने ये खिताब अपने नाम किया है. इस साल इजराइल के इलियट में 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता शुरू आयोजित की गई.
हरनाज संधू ने पराग्वे की 22 वर्षीय नादिया फरेरा और दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय लालेला मसवाने को हराया. ये दोनों दूसरे और तीसरे पायदान पर रहीं. हरनाज के इस खिताब से पूरे भारत में खुशी की लहर है. हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहा है. लेकिन हरनाज के लिए विजेता बनना इतना आसान नहीं रहा. उनके आखिरी सवाल-जवाब राउंड में उनसे ऐसे सवाल पूछे गए, जिसका जवाब देना सबके बस की बात नहीं हैं, लेकिन इन सवालों के जवाब से उन्होंने जजों समेत ऑडियंस का दिल जीत लिया. यहां हम आपको उन सवालों के बारे में बता रहे हैं.
No better way to start the week than by hearing this… #MissUniverse #MissUniverse2021 #HarnaazSandhu #india
pic.twitter.com/moyhkhTudW— anand mahindra (@anandmahindra) December 13, 2021
यंग महिलाओं पर दबाव से जुड़ा था ये सवाल
हरनाज संधू से एक सवाल यंग महिलाओं पर होने वाले दबाव और उससे निपटने की सलाह से जुड़ा था. हरनाज संधू से पूछा गया- वह दबाव का सामना करने वाली यंग महिलाओं को इससे निपटने की क्या सलाह देंगी? इस पर हरनाज ने जवाब दिया,”मुझे लगता है कि आज के यूथ अपने आप पर विश्वास करने का दबाव महसूस कर रहा है. आप सबसे यूनीक हैं और सुंदर हैं. अपने आप की दूसरों तुलना करना बंद कर दें. और दुनिया में जो सबसे जरूरी हो रहा है, उस पर बात करें. मुझे लगता है कि इसे आपको समझने की जरूरत है. खड़ें और अपने लिए बोलें, आप अपनी जिंदगी लीडर हैं. आप अपने आप की आवाज हैं. मैं भी खुद पर विश्वास रखती हूं, इसलिए आज यहां खड़ी हूं. “
For the historical #MissUniverse crowning moment, #HarnaazSandhu was a stunner in her sequined gown and flashing her million-dollar smile, the beauty won the title along with billions of hearts pic.twitter.com/64jTX8KhwZ
— Mirror Now (@MirrorNow) December 13, 2021
पर्यावरण से जुड़ा था दूसरा सवाल
हरनाज से दूसरा सवाल क्लाइमेट चेंज के मुद्दे पर पूछा गया- कई लोगों का मानना है कि पर्यावरण में बदलाव एक धोखा है. आप लोगों को किस तरह से समझाओगी? इस पर हरनाज ने जवाब दिया, “प्रकृति किस तरह कितनी परेशानियों से गुजर रही है यह देखकर मेरा दिल टूट जाता है और यह सब हमारे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार की वजह से है. मुझे पूरी तरह से लगता है कि यह एक्शन लेने और कम बात करने का वक्त है. क्योंकि हमारा हर एक्शन नैचर को बचा सकता है या मार सकता है. रोकथाम और रक्षा करना पश्चाताप और मरम्मत से बेहतर है. और इसे ही मैं आज आप लोगों को समझाने की कोशिश कर रही हूं.”

