कोरोना से संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। सरकार ने भी टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चला रही है। सरकार ने दो मई से सभी वयस्कों के टीकाकरण की अनुमित दे दी है, लेकिन रजिस्ट्रेशन और स्लाट बुक करने की प्रक्रिया जटिल होने के कारण लोगों को वैक्सीन लेने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोग टीका तो लेना चाह रहे हैं, लेकिन स्लाट नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाकों के पीएचसी में शहर से लोग पहुंच कर टीकाकरण करा रहे हैं।
Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD More by Muzaffarpur Now

