बेतिया के बगहा में PHC में कोविड टीका लेने पहुंचे भाजपा नेता और उसके बेटे ने जमकर बवाल काटा। संजय पांडेय और उसका बेटा सत्यम पांडेय ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर डाॅ. अभय कुमार सिंह के साथ मारपीट की। इसकी सूचना PHC द्वारा तुरंत स्थानीय थाने को दी गई। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट के मामले में दोनों को हिरासत में ले लिया है। आरोपी भाजपा नेता संजय पांडेय भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय प्रभारी है।

PHC में अफरातफरी का माहौल

डाॅ. अभय कुमार ने बताया कि संजय पांडेय एवं उनके पुत्र सत्यम पांडेय कोविड का टीका लेने आए। वे आकर उनके साथ बहस करने लगे। कुछ ही देर में दोनों मिलकर मारपीट करने लगे। इस दौरान PHC में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इसकी सूचना त्वरित स्थानीय नगर थाने को दी गई। बगहा नगर के थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर के दिए आवेदन एवं मौके पर उपस्थित लोगों के बयान के आधार पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।

इनका क्या है कहना

PHC प्रभारी डाॅ. एसएन महतो ने बताया कि मैं फील्ड में ड्यूटी पर था। तभी मुझे खबर मिली की भाजपा नेता संजय पांडेय एवं उनके बेटे सत्यम पांडेय द्वारा कोविड टीकाकरण केंद्र में तैनात चिकित्सक डाॅ.अभय कुमार सिंह के साथ टीकाकरण को लेकर मारपीट की गई है। PHC पहुंचकर मामले की जानकारी ली और स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को सुरक्षा मिलनी चाहिए। डॉक्टर विपरीत परिस्थिति में काम कर रहे हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं हो रही है।

Input: dainik bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *