सीवान. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जबसे शराबबंदी की समीक्षा की है उसके बाद प्रशासन लगातार हरकत में है. शराबबंदी को लेकर पुलिस भी लगातार एक्शन मोड में है और शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में जुटी हुई है. इसी क्रम में सीवान पुलिस ने सीवान को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी को गिरफ्तार किया है. सीवान SP अभिनव कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को मैरवा थाना पुलिस ने मैरवा थाना क्षेत्र से शराब लदे एक ट्रक पकड़ा था जिसमें 4 व्यक्ति और एक कार से 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ा था.

गिरफ्तार शराब तस्करों ने बयान दिया कि ये शराब मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल निवासी और सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी को डिलीवरी करना था. इसी मामले में जहां से शराब जिसके द्वारा सीवान भेजा गया था वहां से जो ट्रक में लोड करके शराब सीवान के लिए भेजा था उसकी भी गिरफ्तारी मैरवा पुलिस ने की थी. इस मामले में सीवान पुलिस ने रामायण चौधरी को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी.

एसपी ने बताया कि मंगलवार को अहले सुबह मैरवा थाना पुलिस और मुफ्फसिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बरहन गोपाल उनके गांव से रामायण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. मैरवा थाना पुलिस रामायण चौधरी को गिरफ्तार कर मैरवा थाना लाई जहां कोरोना जांच के लिए अस्पताल भेजा गया हैं और उसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा. सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी के खिलाफ शराब तस्करी सहित कई पुराने मामले भी दर्ज हैं.

Source : News18

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *