शादी का झांसा देकर सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र में 14 साल की छात्रा से 35 साल के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। फिर सीतामढ़ी ले जाकर बंधक बना दुष्कर्म किया। एक माह तक वहां प्रताड़ना झेलने के बाद किसी तरह छात्रा भागकर घर पहुंची। सोमवार को उसने महिला थाने में आरोपित प्रेम कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाने की पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सिकंदरपुर में छापेमारी की, लेकिन वह किराये का मकान छोड़कर फरार हो चुका है।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपित प्रेम कुमार के पिता का नाम दिनेश राम है, लेकिन उसके वास्तविक पते के संबंध में नहीं जानती है। आरोपित युवक बीते छह माह से उसके घर में आना-जाना करता था। एक जनवरी को दोपहर 12 बजे आया था, तब माता-पिता घर में नहीं थे। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर झांसा दिया कि शादी कर लेगा। इसके बाद अपने साथ बहला-फुसला कर सीतामढ़ी ले गया। वहां एक घर में बंद करके रखा। सीतामढ़ी में एक माह तक दुष्कर्म की पीड़ा झेलती रही। एक दिन मौका पाकर उस घर से भाग निकली। किसी तरह सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर स्थित अपने घर पहुंची।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

nps-builders

थानेदार नीरू कुमारी ने बताया कि मंगलवार को छात्रा की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई है। कोर्ट में 164 के बयान के लिए पेश किया गया है। आरोपित के संबंध में वह बहुत कुछ नहीं जानती है। सीतामढ़ी में छात्रा को कहां रखा गया था, इसकी पहचान भी वह नहीं कर पा रही है। आरोपित फरार है। सिकंदरपुर पुलिस को पता लगाने के लिए आग्रह किया गया है।

Source : Hindustan

clat

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *