कोरोना महामारी के दौरान भी शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लॉकाडाउन के बावजूद शादियों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिले के धरहरा प्रखंड में भी हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है। देशी कट्टा से एक युवक फायरिंग कर रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकार वायरल हो रहा है।

आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड

धरहरा प्रखंड के अमारी गांव में सोमवार की रात वरमाला के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। वीडियो में फायरिंग करने वाला शख्स की उम्र काफी कम है। वो स्कूल या कॉलेज का छात्र नजर आ रहा है। लेकिन, फायरिंग दनादन कर रहा है। वो भी स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के बगल से ही फायरिंग कर रहा है। गांव में कैलाश पंडित की बेटी की शादी में हर्ष फायरिंग हुई है। आरोपी ने फायरिंग करने के बाद इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है। हेमजापुर थाने की पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बता दें कि पिछले साल भी शादी समारोह में हर्ष फायरिंग हुई थी, जिसमें एक बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई थी।

Input: bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *