इस वक्त बड़ी खबर आ रही है वैशाली से. जहाँ हाजीपुर में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है. पुलिस ने एसटीएफ और पटना पुलिस के साथ मिलकर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम वर्धा इलाके में छापेमारी की.

जहाँ चंदन सिंह के घर हथियारों का जखीरा बरामद किया गया. इस मौके पर 200 राउंड गोली, वॉकी टॉकी और मेटल डिटेक्टर भी बरामद किया गया है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां से पांच लोगों को हिरासत में लिया है.

वहीँ चंदन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही है. फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है.

Input : News4Nation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD