बिहार में 94 हजार शिक्षकों के पदों पर डेढ़ साल से चल रही नियुक्तियां अब पूरी हो जाएंगी. ये भर्तियां बिहार के 71 हजार प्रारंभिक स्कूलों में होनी हैं. शिक्षा विभाग ने इसका शिड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 26 दिसंबर को एनआईसी के पोर्टल पर किया जाएगा, हालांकि अभी काउंसलिंग और अप्वाइंटमेंट लेटर की तारीखें नहीं घोषित की गई हैं.

rama-hardware-muzaffarpur

4 जनवरी तक कर सकेंगे आपत्ति

शिक्षा विभाग ने मेरिट लिस्ट के प्रकाशन के बाद 28 दिसंबर से 4 जनवरी तक का समय आपत्तियों के लिए दिया है. इस दौरान मेरिट सूची पर आपत्तियां की जा सकेंगी. ये आपत्तियां एनआईसी के पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी. प्राथमिक शिक्षा निदेशक डा रंजीत कुमार सिंह ने पटना हाईकोर्ट के आदेश के अनुपलान में ये निर्देश जारी किए हैं. 4 दिसम्बर को इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नियुक्ति की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए नियुक्ति पत्र अविलंब निर्गत करने को कहा था.

अंतिम प्रकाशन 10 जनवरी तक

आपत्तियों के निराकरण के बाद उसकी मेरिट लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी से 10 जनवरी 2021 के बीच होगा, जिसे एनआईसी पोर्टल पर अपलोड करना होगा. खास बात यह है कि नियोजन संबंधी जो कार्य पूर्व में हो चुके हैं, उसमें किसी तरह का दोहराव नहीं किया जाएगा और इसकी सूचना भी पोर्टल पर देनी होगी. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलाधिकारियों से भी कहा है कि वह नियोजन इकाइयों के कार्यों की मॉनिटरिंग करें, शिथिलता बरतने पर कार्रवाई भी करें.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD