कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग 150 दिनों से जिंदगी अस्त-व्यस्त हो चुकी है। ऐसे में बिहार के लाल केशव त्योहार आप लोगों के मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन और भाव से ओत-प्रोत गीत जल्द लेकर आ रहे हैं। यह गाना केशव त्योहार के निर्देशन में रचा गया है और उन्होंने स्वयं इसे सुरों से सजाया है।
क्या है खासियत ?
दरअसल यह गीत घर में रहकर ही तैयार किया गया है और इसकी सूटिंग रूस में की गई है। इससे जुड़े सभी सदस्य अपने घरों में रहकर काम किए हैं। केशव से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले इस गीत को गाया फिर उसका रूसी भाषा में अनुवाद किया गया फिर घर बैठे ही निर्देशन देकर रुस में इसे फिल्माया गया है। इस गाने को निर्देशित किया है तनिश कुमार ने और असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभा रहीं हैं आस्था राज सिंह।

गौरतलब है कि बिहार की मिट्टी में जन्मे केशव त्योहार सड़क 2 फिल्म में सहायक म्यूजिक डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। केशव बचपन से ही गायकी के दीवाने है और जी टीवी के प्रसिद्ध कार्यक्रम ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2015’ के उपविजेता बनकर बिहार का नाम रौशन कर चुके हैं। केशव की मां भी संगीत की शिक्षिका है।








