सीतामढ़ी ओपी में पदस्थापित जमादार रामाधार प्रसाद यादव व पुलिसकर्मी भूपेंद्र यादव को वाहनों से रंगदारी वसूलने के मामले में निलंबित कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवादा के एसपी हरिप्रसाद ने रविवार को बताया कि दोनों पर वाहनों से रंगदारी वसूलने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच रजौली के एसडीपीओ संजय कुमार ने की थी।
जांच में रुपए वसूली की बात प्रमाणित हुई। यहां तक कि नागरिकों ने रुपए वसूली की वीडियो तक पुलिस अधीक्षक को भेज दी थी। इसकी जांच पर ही अवैध वसूली के मामले की पुष्टि किए गए।
इस मामले को गंभीर मामला मानते हुए एसपी के निर्देश पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने कहा कि शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। सरकारी वर्दी का दुरुपयोग व रंगदारी वसूली सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।
Input : Deshj times






