पूर्वी चंपारण में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सरकारी स्कूल में अश्लील गानों पर बार बाला को डांस करते देखा गया है। वीडियो में पीछे दीवार पर स्कूल का नाम भी स्पष्ट तौर पर दिख रहा है, जो पताही ब्लॉक में है। स्कूल का नाम उच्च माध्यमिक विद्यालय, नोनफरवा है। वायरल वीडियो सरस्वती पूजा की रात का है। वीडियो में आर्केस्ट्रा डांसर अश्लील गाना पर थिरकती दिखाई दे रही है और विद्यालय में जमा भीड़ उसका आनंद उठा रही है।

Image result for पूर्वी चंपारण सरस्वती के मंदिर में बार गर्ल

 

मिली जानकारी के अनुसार पताही ब्लॉक के नोनफरवा गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्रों द्वारा सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा की रात में मस्ती का भी पूरा इंतजाम था। आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान DJ की साउंड पर बेधड़क अश्लील गाने बजे। इन गानों पर लड़कियां डांस कर रही थी।

चर्चा यह भी है कि प्रोग्राम के दौरान फरमाइशी गानों को लेकर प्रोग्राम देख रहे लोग बीच में आपस में ही उलझ गए। घटना के दौरान कई लोगों को चोट भी लगी है। इस संबंध में पताही थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी जानकारी के मिलने से इनकार किया। वायरल वीडियो के बारे में कहा कि इसकी जांच कराएंगे।

Source : Dainik Bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD