20 जून को समाचार चैनल ‘हिंदी खबर’ के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल ने फेसबुक पोस्ट करके बताया था कि नोएडा एक्सटेंशन में कुछ बदमाशों ने उन्हें रात में घेर लिया, अतुल अग्रवाल ने जो कहानी फेसबुक पर लिखी थी, वह काफी भयावह थी, इसके बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है, हालाँकि अतुल अग्रवाल ने अपनी साथ हुई घटना का जिक्र फेसबुक पर तो किया था, लेकिन वह इस घटना के खिलाफ तहरीर देनें को राजी नहीं थे, उसके बाद पुलिस ने खुद ही सबकुछ करके मामलें की जांच शुरू की. पुलिस की जाँच में पूरी कहानी फर्जी निकली। ( atul agrawal chitra tripathi )
महिला मित्र के घर खाने पर गये थे वरिष्ठ पत्रकार और उसके बाद पत्नी का फोन आया और रात Oyo होटल में बिताईं। @noidapolice ने पत्रकार के साथ लूटपाट की घटना को झूठ बताया। pic.twitter.com/0VdvV6KVbG
— Jitender Sharma (@capt_ivane) June 25, 2021
सरेआम झूठ बोलकर पत्रकार अतुल अग्रवाल खुद तो बेइज्जती का पात्र बने ही हैं, साथ ही पत्नी चित्रा त्रिपाठी की भी बदनामी करवा रहे हैं, बता दें कि अतुल अग्रवाल आजतक की न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी के पति हैं, सोशल मीडिया पर इस समय चित्रा और अतुल दोनों ट्रेंड हो रहे हैं, चूँकि चित्रा अतुल की पत्नी हैं, इसलिए लोग उनपर भी तंज कस रहे हैं. ( atul agrawal chitra tripathi )

पुलिस के मुताबिक़, अतुल अग्रवाल को किसी बदमाश वगैरा ने नहीं रुकवाया था बल्कि वह 19 जून की रात महिला मित्र के साथ थे, वो रात में OYO होटल में रुके, पत्नी का फोन आया और निजी कारणों से उन्होंने लूट की झूठी कहानी रची. पुलिस ने कहा, महिला मित्र के घर खाना खाया था और ओयो होटल में रुके थे अतुल अग्रवाल, पुलिस ने CCTV फुटेज व अन्य तथ्य भी पेश करने का दावा किया। ( atul agrawal chitra tripathi )

पुलिस ने कहा, महिला मित्र से जानकारी करने के बाद सामने आया कि 19 जून को हमारे ( महिला मित्र ) घर खाने पर आये थे, सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई कि अतुल अग्रवाल महिला मित्र के घर पर ही थे, इसी दौरान अतुल अग्रवाल की पत्नी का फोन आया और उन्हें तत्काल घर आने को कहा, इसके बाद वह आनन-फानन में वहां निकल गए.
Input: best hindi news







