बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने ससुर चंद्रिका राय के ऊपर जबरदस्त हमला बोला है. गुरूवार को आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए चंद्रिका राय के बारे में तेजप्रताप ने कहा कि उनके सामने चंद्रिका राय के खड़ा होने की औकात नहीं है.

लालू के लाल ने अपने ही ससुर को चैलेंज करते हुए कहा कि वह चंद्रिका राय से कहीं भी फरिया लेंगे. उनके सामने चंद्रिका राय के खड़ा होने की औकात नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर चंद्रिका राय को उनसे फरियाना है तो आकर फरिया लें. इतना ही नहीं उन्होंने इतना तक कह दिया कि वो किसी चंद्रिका राय ‘फंदरिका’ राय को नहीं जानते हैं.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD