दरभंगा : संबंध मर्यादा की डोर से बंधे होते हैं। जब कभी यह टूट जाता है तो संबंध, संबंध रह नहीं जाता। दरभंगा जिला अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। जिसमें जीजा ने मर्यादा की सीमा को पार करते हुए साली के कपड़े उतार दिए। उसका वीडियो तैयार किया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत थाने में की तो अब आरोपित उसके पति को धमकी दे रहा है। जिससे सभी सहमे हुए हैं। उन्हें अनहोनी की चिंता सता रही है।

सिमरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने जीजा नूर आलम के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने कहा कि वह शादीशुदा है, बावजूद जीजा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। ऐसा करने से रोकने पर धमकी देता है। पिछले दिनों वह मायके में थी। बिना किसी सूचना के नूर आलम वहां आ धमका और साली के कमरे में घुस आया। उसके सिर पर जैसे खून सवार था। उसने युवती के कपड़े उतार दिए और वीडियो तैयार करने लगा। गंदी हरकत करने की कोशिश करने लगा। इज्जत बचाने के लिए जब वह शोर मचाने लगी तो पीड़िता की मां वहां पहुंची तो आरोपित ने उसके साथ भी मारपीट की। धक्के भी दिया।

सहमी पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देते हुए पूरे परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि आरोपित दबंग है। वह कई तरह के आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। कई बार जेल की हवा भी खा चुका है। जबसे उसके खिलाफ शिकायत की गई है, वह पीड़िता के पति को फोन कर धमकी दे रहा है। वहीं इस बारे में सिमरी के थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव का कहना है कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

Source : Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *