पटना. तेजप्रताप यादव के उस बयान, जिसमें उन्होंने पिता लालू यादव को बंधन बनाने का आरोप लगाया है, उस पर अब बिहार में सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी नेता सुशील मोदी ने उस बयान के संदर्भ में ट्वीट किया और लिखा कि लालू प्रसाद को बंधक बनाने का आरोप गंभीर है. इसलिए सीबीआई (CBI) को इसपर संज्ञान लेना चाहिए.

सुशील मोदी के मुताबिक लालू प्रसाद चारा घोटाले में जमानत पर हैं, इसलिए उन्हें बंधक बनाये जाने के परिवार के बड़े बेटे के आरोप को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. इस पर पुलिस, सीबीआई और संबंधित न्यायालय को संज्ञान लेना चाहिए. लालू प्रसाद के जीवन और उसकी स्वतंत्रता पर किसी तरह का आघात न्याय प्रक्रिया में बाधक हो सकता है.

बीजेपी नेता ने ट्वीट कर लिखा, ‘इतिहास गवाह है कि सत्ता और सम्पत्ति के लिए किसी ने पिता को राज सिंहासन से हटा कर जेल में डाला, तो किसी ने भाई की हत्या करा दी. जब किसी राजा-बादशाह, राजकुमार के साथ कुछ भी हो सकता है, तो राजतंत्र की तरह चलने वाले राजद में भी अनहोनी हो सकती है. लालू परिवार में छिड़े पावरवार को देखते हुए तेजप्रताप यादव की बात को हल्के में नहीं लिया जा सकता.’

सुशील मोदी आगे लिखते हैं,’ लालू प्रसाद मुख्यमंत्री, किंगमेकर और केंद्रीय मंत्री रहे हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. यह पता किया जाना चाहिए कि कौन लोग उन्हें पटना आने और समर्थकों से प्रत्यक्ष संवाद करने से रोक रहे हैं? राजद खुद को मास की पार्टी बताती है, लेकिन लालू-राबड़ी के घर के दरवाजे अब आम कार्यकर्ताओं के लिए बंद क्यों रहते हैं?’

लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने शनिवार को ये कहा था कि कुछ लोगों द्वारा लालू प्रसाद यादव को दिल्ली में बंधक बना लिया गया है. उनके इस बयान के बाद छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रतिक्रिया जाहिर की. दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को कहा कि लालू प्रसाद यादव को बंधक बनाए जाने की बात उनके व्यक्तित्व से कतई नहीं मिलती. लालू यादव ने कई ऐसे बड़े काम किए हैं जिससे देश भर के और बिहार भर के लोग उन्हें जानते और पहचानते हैं.

Source : News18

हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *