अभी- अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के बाहर तैनात चार सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि यह चारों उनके बख्तियारपुर वाले आवास पर तैनात थे.
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के बख्तियारपुर वाले घर के बाहर तैनात चारों जवान बिहार मिलिट्री के 44वीं बटालियन से हैं. इस बटालियन का दफ्तर उसी खाजपुरा इलाके में है जहां कुछ लोग इसके पहले पॉजिटिव मिले थे.

आपको बता दें कि यह चारों जवान पटना आए हुए थे. जहां इनकी जांच हुई और ये सभी कोरोना पॉजिटिव निकले. हालांकि जवानों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं मिला है. यह बेहद डराने वाली बात है. बिना लक्षण वाले मरीजों को लेकर यह बड़ी अपडेट है कि बिना लक्षण के कोई कोरोना पॉजिटिव कैसे पाया जा रहा है.
Input : Live Cities






