अक्सर बयान को लेकर विवादों में घिरे रहने वाले विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने सोमवार को नवगछिया कचहरी परिसर में बांका के श्याम बाजार वाले जमीन के प्रकरण पर कहा कि, मुझे कौन बंधक बना सकता है, कोई हम कमजोर आदमी है जो कोई कुछ कर लेगा। हम भी रिवाल्वर रखते हैं, उसी से ठोक देते।

दरअसल, गोपाल मंडल ने कोरोना जब चरम था तब स्कूल बनाने के लिए 25 बीघा जमीन खरीदा था। जिस समय जमीन खरीदा था तो जमीन खाली था। कुछ लोगों ने 25 बीघा में प्लाटिंग करके मकान बना लिया। कल हम जैसे पहुंचे तभी वहां के लोग लाठी लेकर दौड़े। उन लोगों ने बोला रायफल बंदूक लेकर क्यों आए हैं। आप कौन हैं। उन लोगों ने हमने कहा जमीन हमारी हैं। हालांकि, मुझे पता था वहां के लोग इस तरह करेंगे। इसलिए तैयारी के साथ गए थे। कोई आफत आती तो छोड़ते नहीं। वे सब कहने लगे हम चोरी का राइफल लेकर आएं है।

उन लोगों को विश्वास दिलाने के लिए हमने वहां के दारोगा को फोन किया। एक सिपाही चार महिला सिपाही आए। लेकिन वे लोग किसी की बात नहीं मान रहे थे। फिर डीएसपी को फोन किया तो उन्होंने कहा फोर्स भेजते हैं। फोर्स आने में काफी विलंब हो गया था। तब सब मुझे एक घंटे तक रोके रखे थे। दोनो तरफ से मारपीट होती। लेकिन हमसे ज्यादा कोई लाठीबाज नहीं था। वो सब मेरे सामने कोई टिकेगा। एक बार लाठी पकड़ लेते तो कितने आदमी को छांट देते। हमारे पास तो हमेशा रिवाल्वर रहता है। जरूरत होती तो ठोक देते। उन लोगों का इलाका था। हम दूर से गए थे।

एसपी हमारे मदद में हैं। 24 तारीख को विधान सभा में सत्र समाप्त होगा। 26 को वहां हम कागज लेकर जाएंगे। कागज के अनुसार हमारा जमीन हुआ तो बुलडोजर लेकर बना हुआ सभी मकान तोड़ देंगे। सामने कोई आदमी आया तो उसे भी तोड़ देंगे। अगर जमीन उन लोगों का हुआ तो हम हाथ जोड़ लेगें। इस मामले में कहीं भी लिखित शिकायत नहीं किए हैं। क्योंकि थाने में लिखित शिकायत कमजोर आदमी करते हैं।

विधायक गोपाल के बयान पर श्याम बाजार के ग्रामीणों में आक्रोश

बांका। जदयू विधायक गोपाल मंडल द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद बौंसी श्याम बाजार में एक बार फिर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि विधायक द्वारा अपने दिए गए बयान में जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया है। विधायक के बयान में रिवाल्वर एवं लाठी से ठोकने की बात कही गई है। जिसके बाद ग्रामीणों में विधायक के प्रति काफी आक्रोश है। बयान के बाद एक बार फिर से उक्त जमीन पर रह रहे निवासी एवं आसपास के गांव के लोग विधायक के खिलाफ गोलबंद होने लगे हैं। जानकारी हो कि रविवार को जदयू के गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उफऱ् गोपाल मंडल ने अपने दर्जनों समर्थक के साथ श्याम बाजार स्थित दुर्गा मंदिर केे पास 20 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से धावा बोला था। पर ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद विधायक को वापस लौटना पड़ा था। इस दौरान विधायक को एक घंटेे से ज्यादा समय तक ग्रामीणों ने घेरे रखा था। बाद में स्थानीय प्रशासन एवं समाजसेवी की पहल से विधायक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया गया था। वहीं, श्याम बाजार निवासी नंदकिशोर साह द्वारा विधायक के खिलाफ आवेदन पर केस दर्ज नहीं होने से पुलिस पर भी पक्षपात का आरोप लग रहा है। पूरे घटनाक्रम में जदयू ने चुप्‍पी साध ली है।

Input: Dainik Jagran

gnsu-paramedical-courses-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD