रांची के केली बंगले में रिम्स के पेईंग वार्ड में शिफ्टिंग के बाद आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एम्स के पेईंग वार्ड कमरा नंबर-11 में रह रहे लालू प्रसाद यादव को त्रिस्तरीय सुरक्षा मिली है। इसमें पहले स्तर की सुरक्षा पेईंग वार्ड के मेन गेट पर है, दूसरी सुरक्षा वार्ड के भीतर और सुरक्षा का तीसरा घेरा उनके कमरे 11 के पास लगाया गया है। लालू प्रसाद की सुरक्षा में 3 दर्जन से अधिक सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है।

सुनवाई से पहले किया गया था शिफ्ट
कमरे के बाहर टहलने के दौरान भी उनके चारों ओर सुरक्षा तैनात रहेगी। लालू प्रसाद की सुरक्षा की कमान डीएसपी स्तर के अधिकारियों को दी गई है। रांची के एसएसपी और एसपी उनकी मॉनिटरिंग करते रहेंगे। इससे पहले लालू प्रसाद केली बंगला (निदेशक आवास) में रह रहे थे। जमानत याचिका पर सुनवाई से एक दिन पहले 26 नवंबर को राजद प्रमुख को शिफ्ट किया गया है। लालू यादव को निदेशक आवास से पेइंग वार्ड में शिफ्ट करने का आग्रह 25 नवंबर को ही रिम्स प्रबंधन ने जेल अधीक्षक किया था। रिम्स के आग्रह पर जेल आधीक्षक की तरफ से यह कार्रवाई की।

11 दिसंबर को होगी सुनवाई
चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर 27 नवंबर को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस मामले में अब 11 दिसंबर को सुनवाई होगी। कोर्ट ने उन्हें 11 दिसंबर से पूर्व जवाब सहित मूल दस्तावेज पेश करने को कहा है। इधर, लालू प्रसाद और जेल प्रशासन के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा नेता अनुरंजन अशोक ने बरियातू थाने में लिखित शिकायत कर मोबाइल पर बातचीत प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD