बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिल को लेकर विधानसभा में हो-हंगामे के बाद सदन में घुसकर पुलिसकर्मियों के विपक्षी विधायकों के साथ मारपीट की घटना को लेकर महागठबंधन ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में विधानसभा के इतिहास में पहली बार विधायकों को पिटवाया गया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। सभी विपक्षी दलों ने बिहार बंद का ऐलान किया है।

बता दें कि बीते दिनों बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ 23 मार्च को राजद की ओर से किये प्रदर्शन, हंगामा व पथराव मामले में तेजस्वी, तेज समेत 21 के खिलाफ गैरजमानतीय धारा में हत्या के प्रयास का गंभीर मामला भी शामिल किया गया है। सरकारी कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़, मारपीट करने व जानलेवा हमला करने के मामले में डाकबंगला पर तैनात दानापुर की दंडाधिकारी प्रतिमा गुप्ता के बयान पर कोतवाली में जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उनमें हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं भी शामिल हैं। एफआईआर में तेजस्वी समेत 22 नामजद व अन्य आरोपित बनाये गये हैं। इनमें कई वर्तमान और निर्वतमान विधायक भी शामिल हैं।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD