सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हो गई. इस फिल्म का सुशांत के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म देखकर सुशात के फैंस उन्हें याद करके भावुक हो रहे हैं. सुशांत की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. मूवी में कई ऐसे सीन और डायलॉग हैं जो आपको रुला देंगे.

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम फिल्म के लिए उनके परिवार वाले भावुक हैं. परिजन के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में आंसू थे. इस फिल्म में एक बार फिर सुशांत ने साबित कर दिया कि वह एक शानदार एक्टर थे.

एक्ट्रेस जेनेलिया डीसूजा ने लिखा- सुशांत सिंह राजपूत स्क्रिन पर, मैं कुछ कर नहीं सकती लेकिन सीटी बजा सकती हूं. एक्ट्रेस तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर ने भी सुशांत की ये फिल्म ये देखी. उन्होंने फिल्म का पहला सीन सोशल मीडिया पर शेयर किया. बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने लिखा- सुशांत सिंह राजपूत तुम शानदार थे. हम सभी तुम्हें याद करेंगे.

फिल्म रिलीज होते ही ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगी है. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और उनके साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से लेकर अरमान मलिक ने फिल्म को लेकर ट्वीट किया है.

Input : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD