एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बडी खबर है. सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों में पटना पुलिस में केस दर्ज करा दिया है. परिजनों ने सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. पटना में मामला दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गयी है.

The last rites of Sushant Singh Rajput played in Mumbai — IND News

क्या है पूरा मामला

पटना पुलिस की ओर से मिल रही खबर के मुताबिक पटना के राजीवनगर थाने में सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है. मुकदमें में किसी खास व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया गया है लेकिन पुलिस को बताया गया है कि बॉलीवुड के माफियाओं ने सुशांत सिंह राजपूत को मौत के लिए उकसाया गया है. लोगों द्वारा प्रताडित कर दिये जाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या करने के लिए बाध्य हुए.

मुंबई पहुंची पटना पुलिस

पटना पुलिस की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस के चार सदस्यों की टीम मुंबई भेज दी गयी है. पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही मुंबई पुलिस के साथ संपर्क साधने में लगी है. गौरतलब है कि मुंबई पुलिस पहले से ही इस मामले की छानबीन कर रही है. इस मामले में मुंबई पुलिस ने अब फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों से पूछताछ की है. अब फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के मैनेजर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पटना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम मुंबई पुलिस से संपर्क कर अब तक हुई जांच के बारे में जानकारी ली है.

क्या है सुशांत के परिजनों का आरोप

सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने राजीव नगर थाने में आईपीसी की धारा 341, 342, 280, 420, 406 और 306 के तहत मामला दर्ज कराया है. आईपीसी की धाराओं के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत केे परिजनों ने कहा है कि उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया गया. उन्हें प्रताडि़त किया गया. उनके साथ फ्रॉड किया गया है.

सुशांत के परिजनों की चुप्पी पर उठ रहे थे सवाल

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके परिजनों की चुप्पी पर सवाल उठ रहे थे. दरअसल सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड से लेकर दूसरे क्षेत्र के लोगों ने फिल्मी दुनिया के माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. कंगना रनौत ने लगातार मोर्चा खोला रहा है. बिहार के ही एक्टर शेखर सुमन ने भी गंभीर सवाल उठाये हैं. बीजेपी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए बड़ी मुहिम चलायी है.

लेकिन सुशांत सिंह की मौत के बाद उनके परिजनों की चुप्पी पर सवाल उठ रहे थे. अब जाकर उनके परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है. सुशांत के पारिवारिक सूत्रों की मानें तो उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं रह गया है. लिहाजा पटना में केस दर्ज कराया गया है.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD