बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. आत्महत्या करने वाले इस सुपरस्टार के समर्थन में अब राजनेता भी खड़े हो गए हैं. इस कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद और सिनेमा में काम कर चुके पूर्व सिने अभिनेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने भी हस्तक्षेप करते हुए मामले की जांच और दोषियो के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.

चिराग पासवान ने इस मामले में बिहार के सीएम नीतीश कुमार से हस्तक्षेप करने की अपील की है. चिराग पासवान ने इस घटना से दुखी होकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी भी लिखी है जिसमें उन्होंने लिखा है कि बिहार का एक नवयुवक जो अपने अभिनय के कारण पूरे देश में लोकप्रिय था कि 3 दिन पूर्व दुखद मृत्यु आत्महत्या के कारण हुई है.

यह घटना ना सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के लिए शोक वाली घटना है. चिराग ने लिखा है कि वो इस घटना के बाद से सुशांत के परिवार के कुछ सदस्य और मित्रों से लगातार संपर्क में हैं और उनके कुछ करीबियों ने इस घटना के पीछे साजिश की ओर इशारा किया है जिसके कारण सुशांत को आत्महत्या करनी पड़ी है.

चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए लिखा है कि बिहार सरकार इस मामले में हस्तक्षेप पर महाराष्ट्र सरकार से बात करें और मामले की गंभीरता से जांच कराएं साथ ही महाराष्ट्र सरकार से उन सभी पर कार्रवाई करने की बात कहें जो गुटबंदी कर छोटे शहरों से आए प्रतिभावान लोगों को आगे बढ़ने से रोकते हैं.

मालूम हो कि बिहार के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. उनके परिवार समेत फैंस इस घटना के बाद से लगाताक मामले की जांच कर रहे हैं.

Input : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD