बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Death) के बाद से उनका पूरा परिवार दुख में है। इस सदमे से घिरे उनके पिता केके सिंह को हार्ट-अटैक आया है। उन्‍हें हरियाणा के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। जाने-माने फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा अपने इंस्टाग्राम पोस्‍ट में अस्‍पताल में केके सिंह की तस्‍वीर पोस्‍ट की है। इसके बाद खबर के समाने आते ही बिहार सहित पूरे देश में सुशांत के चाहने वाले प्रार्थना कर रहे हैं। पटना में केके सिंह पड़ोसी भी उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। इस बीच सुशांत की एक्‍स गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokande) की बर्थ-डे पार्टी में सुशांत की मौत मामले में विवादों में रहे संदीप सिंह की कथित तस्‍वीर समाने आने के बाद वे ट्रोल हो गईं हैं।

फरीदाबाद के अस्‍पताल में भर्ती हैं केके सिंह

मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह को हार्ट प्रॉब्‍लम की वजह से फरीदाबाद के एशियन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थि‍ति में सुधार हो रहा है। उनकी देखरेख सुशांत की बहनें प्रियंका और मीतू सहित परिवार के अन्‍य लाेग कर रहे हैं।

पटना में सलामती की दुआएं मांग रहे फैन

केके सिंह की अस्‍पताल की तस्‍वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसपर सुशांत के फैन प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पटना स्थित सुशांत की कॉलोनी के लोग भी उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। पटना के राजीव नगर निवासी प्रमोद कुमार मानते हैं कि केके सिंह की बामारी की वजह बेटे की मौत से उपजा तनाव है। भगवान उन्‍हें जल्‍दी ठीक कर दें। राजीव नगर के संजय राज व अनुपम सिंह कहते हैं कि उन्‍होंने सुशांत का बचपन करीब से देखा है। उनके परिवार के साथ लोगों का भावनात्‍मक लगाव रहा है। सुशांत के पिता जल्‍द स्‍वस्‍थ होकर पटना आ जाएंगे।

पूरे बिहार में सुशांत के पिता के लिए प्रार्थना

पटना के कुर्जी स्थित लोयला हाईस्‍कूल की छात्रा अंजली सुशांत की अदाकारी की कायल रहीं हैं। उनके पिता के सदमे को स्‍वभाविक बताते हुए कहतीं हैं कि वक्‍त का मरहम इस जख्‍म को जरूर भर देगा। मोतिहारी में भारतीय जीवन बीमा निगम में अधिकारी कौशल किशोर तथा मुजफ्फरपुर के डॉ. संजय सिंह भी ऐसा ही कहते हुए केके सिंह की सलामती की दुआएं मांगते हैं। सीवान के व्‍यवसायी जटाशंकर, सहरसा के अजय सिंह तथा मधेपुरा के प्रदीप झा सहित पूरे बिहार में सुशांत के पिता के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं।

बेटे की 14 जून को हुई थी मौत, लगा सदमा

विदित हो कि सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने फ्लैट में संदिग्‍ध परिस्थितयों में मृत पाए गए थे। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच से असंतुष्‍ट सुशांत के पिता ने पटना में इसकी एफआइआर दर्ज कराई थी। इसके बाद मुंबई व पटना पुलिस तथा बिहार व महाराष्‍ट्र सरकारों के बीच विवाद खड़ा हो गया था। फिलहाल इस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच सीबीआइ, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) कर रहे हैं।

Input: Dainik Jagran

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD