थ पार्टी के प्रति अपने फर्ज निभाने में लगे हुए हैं. पिता के अंतिम संस्कार के बाद चिराग ने बिहार में मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान क्या दे दिया. उनके इस बयान को लेकर बिहार में सियासत अब गरमा गयी है. डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने उनके इस बयान पर पलटवार कर दिया है.

Ram Vilas Paswan, Funeral: "My Heartfelt Gratitude": Chirag Paswan Thanks PM After Father's Funeral

सुशील मोदी ने कहा कि चिराग पासवान को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए. एलजेपी के साथ कोई गठबंधन विधानसभा चुनाव में नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में एलजेपी के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन था, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव में नहीं है. महाराष्ट्र में भले ही बीजेपी और शिवसेना के साथ गठबंधन था, लेकिन शिवसेना बाकी राज्यों में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ती रही है. झारखंड में भी बीजेपी के खिलाफ जेडीयू और एलजेपी चुनाव लड़ती रही है. यह कोई जरूरी नहीं है कि केंद्र में गठबंधन है तो राज्य में भी गठबंधन होगा.

मोदी ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन 95 प्रतिशत भ्रम दूर हो गया है. आने वाले दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा रैली और चुनावी सभा करने वाले हैं. जिसके बाद सारा भ्रम दूर हो जाएगा.

चिराग ने कहा- नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे :

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार का सत्ता से बेदखल होना जरूरी है. अब हमारे मुख्यमंत्री हठधर्मिता पर आ गए हैं. वो जो सोच रखते हैं और यहां के युवा जिस तरह की सोच रखते हैं वो अलग है. चिराग ने पूछा कि नीतीश कुमार क्यों नहीं आईटी को बढ़ावा दे रहे हैं? वो क्यों नहीं इन्वेस्टर समिट करते हैं? वो करेंगे भी कैसे जब वो ही कहते हैं कि बिहार में इंडस्ट्री खुल ही नहीं सकती है और क्यों तो इसका भूगोल ही ऐसा है.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD