सीबीआई ने सेना भर्ती घोटाले के सिलसिले में देश में कई जगहों पर छापेमारी की है। सीबीआई की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि आज कुल 30 जगहों पर छापेमारी की गई है। इनमें बेस अस्पताल, छावनी, सेना के अन्य प्रतिष्ठानों, कपूरथला, भठिंडा, दिल्ली, कैथल, पलवल, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, विशाखापत्तनम, जयपुर, गुवाहाटी, जोरहाट और चिरांगों शामिल हैं।

सीबीआई का कहना है कि लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर, नायब सूबेदार, सिपाही आदि सहित 17 सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के माध्यम से अधिकारियों और अन्य रैंकों की भर्ती में रिश्वत और अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।

सीबीआई ने पांच लेफ्टिनेंट कर्नल के अलावा कई अन्य अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सेना भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में दो मेजर की हिरासत बढ़ी
पुणे की एक अदालत ने सेना भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार किए गए सेना के मेजर रैंक के दो अधिकारियों की पुलिस हिरासत सोमवार को 20 मार्च तक के लिए बढ़ा दी। पुणे पुलिस ने मेजर वसंत विजय किलारी (45) और मेजर तिरू मुरुगन थांगवेलु(47) को हिरासत में रखा है। पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच कर रही है जो 28 फरवरी का सामने आया था।

सरकारी वकील प्रेम कुमार अग्रवाल ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस आर नवंदर की अदालत में कहा कि पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि यह तय किया गया था कि थांगवेलु प्रश्नपत्र के लिए किलारी को 25,00,000 रुपये देंगे। किलारी को एक और आरोपी को पैसे देने थे। अग्रवाल ने कहा कि किलारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से थांगवेलु को प्रश्नपत्र भेजा और फिर इस आंकड़े को हटा दिया। अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा-पुलिस ने विशेषज्ञों की मदद से आंकड़े बरामद कर लिए हैं और इस मामले में उनकी संलिप्तता की जांच की जरूरत है। इसी के साथ पुलिस ने आरोपियों की हिरासत बढ़ाने की मांग की।

तमिल में बातचीत की ऑडियो क्लिप बरामद: अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने किलारी और थांगवेलु के बीच तमिल में हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप बरामद किया है और जांच के तहत उसका अनुवाद किया जा रहा है। दलीलें सुनने के न्यायाधीश नवंदर ने थांगवेलु और किलारी की हिरासत 20 मार्च तक बढ़ा दी।

28 फरवरी की परीक्षा कर दी थी रद्द: 28 फरवरी को पुणे के बीईजी सेंटर और देशभर में अन्य 40 स्थानों पर आर्मी रिलेशन रिक्रूटमेंट परीक्षा होनी थी, लेकिन इस लीक के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई। इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

Input: Live Hindustan

gnsu-paramedical-courses-bihar

May be an image of fruit and text that says "Download Suvidha 5 E-mart APP Same day delivery Muzaffarpur (Bihar) www.suvidhaemart.com YOU STAY AT HOME WE DELIVER! #StayHome #StaySafe ONION 1KG 32/- ALMOND 250G 145/- KAJU 250G -215/- SUGAR 1KG- 36/- NAIYAL PANI 20/ PIECE ORDER NOW! +91 98106 17390 Or via Whatsapp SHOPPING ABOVE 2000 GET 1KG SUGAR FREE COUPON CODE SUVIDHAFIRST Get Google play Avai Available'n the App Store"

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD