बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की दरियादिली के किस्सों की लंबी फेहरिस्त बन गई है. सोनू एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं. हाल ही में इन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां उन्होंने एक शख्स की मदद कर फिर इंसानियत दिखाई. सोनू को देखते ही एक शख्स मदद मांगने लगा सोनू ने उसकी परेशानी अच्छे से सुनी और मदद करने का वादा किया.

दरअसल सोनू सूद के फैन पेज पर एक वीडियो देखा जा रहा है. इस वीडियो में दिखा रहा है कि सोनू के पास एक शख्स आता है और उनसे रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर कुछ बात करता है. जिस पर सोनू उनसे अपना पता और फोन नंबर देने के लिए बोलते हैं. इस वीडियो पर फैंस लगातार तारीफ करते हुए रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘प्रभु आपके हर एक नेक काम में आप के साथ हमेशा रहेगा, आप ग्रेट हैं सर’. इसके अलावा कई लोगों उनके साथ आने के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं.
Corona से ठीक होने के बाद फिर गरीबों के मसीहा Sonu Sood ने दिखाई इंसानियत, airport पर की मदद🙏🙏@SonuSood #SonuSood pic.twitter.com/WQsdI9fzUi
— SONU SOOD SUPERMAN 🦸♂️ (@FcSonuSood) April 27, 2021
कोरोना की जंग जीत चुके सोनू सूद एकदम फिट दिख रहे हैं. बीमारी भी उन्हें जरूरतमंदों की मदद से रोक नहीं पाई. इन दिनों लगातार कोरोना पेशेंट की मदद करने में जुटे हुए हैं. हाल ही में सोनू ने ट्वीट कर लोगों से कहा था कि ‘आप आराम करो, मुझे टेस्ट करने दो’. HealWell24 और Krsnaa Diagnostics Pvt. Ltd. के साथ फ्री कोविड हेल्प की शुरुआत हो रही है. सोनू सूद ने एक टेम्पलेट शेयर कर पूरी जानकारी दी है.

बता दें कि सोनू सूद ने जो फ्री कोविड हेल्प की शुरुआत की है. उससे घर बैठे मदद की जाएगी. आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं, इसके लिए ट्रोल फ्री नंबर दिया गया है. इसके अलावा आप कोविड टेस्ट भी करवा सकते हैं.





