वैशाली में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ऐसी घटनाओं को चुनौती देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. इसी कड़ी में अपराधियों ने हाजीपुर में दिनदहाड़े बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है.

मामला गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर पीएनबी शाखा का है. जहाँ अपराधियों ने लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया है.

बताया जा रहा है की बाइक पर सवार अपराधियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

Source : News4Nation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD