बोधगया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। दर्जन भर हत्या चोरी सहित आपराधिक मामले में फरार कुख्यात अपराधी चिकु पांडे उर्फ चिकु कुमार उर्फ चिकु बाबा उर्फ विशाल कुमार को पुलिस ने दो युवतियों के साथ दबोच लिया है। सिटी एसपी राकेश कुमार ने बोधगया थाना में प्रेस वार्ता करके उक्त जानकारी दी।

सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बोधगया थाना क्षेत्र में महिमा गेस्ट हाउस के बगल में एक भवन में बंगाल के कोलकाता सोनागाछी से दो युवतियों को वेश्यावृत्ति कराने के लिए लाया गया है। सूचना के क्रम में यह भी जानकारी मिली की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाला शातिर अपराधी चिकु पांडे उर्फ चिकु कुमार उर्फ चिकु बाबा उर्फ विशाल कुमार इन्हीं युवतियां के पास आया हुआ है। बोधगया एसडीपीओ अजय प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की और शातिर अपराधी को पुलिस दबोच लिया।

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

इसके साथ गेस्ट हाउस के मैनेजर चन्द्रशेखर बिराजी और एक दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है। वह लड़कियों की सप्लाई करता था। एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर त्वरित कारवाई की गई। इसमें वजीरगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घूरन मंडल, मुफस्सिल थाना की टीम को शामिल कर छापेमारी किया गया, जहां से कोलकाता सोनागाछी से बुलाई गई युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में कुख्यात अपराधी चिकु पाण्डे उर्फ चिकु कुमार उर्फ चिकु बाबा उर्फ विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया। भवन की तलाशी लेने पर वहां से एक मैनेजर चन्द्रशेखर बिराजी को पकड़ा गया। इनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

clat

साथ ही कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवक प्रिंस कुमार उर्फ गोरका को बीच बाजार से अपहरण कर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई थी और दहशत फैलाने के लिए इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। गिरफ्तार विशाल उर्फ चिकु पाण्डेय से पूछताछ में मुफ्फसिल थाना कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकारा और बताया कि उसे कहीं से इन युवतियों के संबंध में सूचना मिली थी, इसके उपरांत वह इन युवतियों के पास आया था और पकड़ा गया। युवतियों ने बताया कि एक दलाल के पैसे का लालच देकर यहां बुलाया गया।

घटनास्थल से पकड़े गए अभियुक्त गेस्ट हाउस के मैनेजर चन्द्रशेखर बिराजी ने बताया कि उन्होंने ही ग्राहकों का इंतजाम किया था। वहीं, घटना को लेकर बोधगया थाना में अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और गेस्ट हाउस मालिक, मैनेजर, ग्राहक और युवतियों को बहला-फुसला कर इस धंधे में लाने वाले दलालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। जिस भवन का उपयोग वैश्यावृत्ति स्थल के रूप में किया जा रहा था उसे सील किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान बोधगया एसडीपीओ अजय प्रसाद, बजीरगंज डीएसपी घूरन मंडल, बोधगया थनाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा व अन्य मौजूद रहे।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *