होली की खुशियों पर महंगाई की मार भारी पड़ रही है। इन दिनों दलहन की कीमतों में आई तेजी पर्व का मजा किरकिरा कर रही है। विभिन्न सामग्री के दाम में पांच से 10 फीसद की वृद्धि हुई है। सरसों तेल के साथ रिफाइंड ऑयल के दाम भी परस्पर बढ़ रहे हैं।

होली में किराना आइटम से लेकर रंग-अबीर तक के दामों में एकरूपता नहीं है। शहर में गोला का भाव अलग और अन्य इलाकों में कुछ अलग तरीके से बिक्री की जा रही है। गोला स्थित बजरंग ट्रेडर्स थोक विक्रेता केदार गुप्ता ने बताया कि इस बार दलहन की खेती कम होने से सभी दालों के दाम बढ़ गए हैं। क्विंटल पर 100 से 500 रुपये की बढ़ोतरी दलहन पर हुई है।

राकेश मसाला के राकेश कुमार ने बताया कि इस बार रंग-गुलाल एवं अबीर के दाम यथावत हैं। कोरोना काल के दौरान केमिकल के दाम 20 फीसद बढ़ गए, फिर भी पिछले साल के दर पर ही बिक्री की जा रही है। जनवरी से मार्च तक तेल के दाम

जनवरी फरवरी मार्च सरसों तेल 120 रु.प्रति लीटर 130 रु. 145 रु. रिफाइन 125 रु.प्रति लीटर 135 रु. 145 रु.प्रति लीटर मैदा 24 रु. प्रति किलो 24 रु. प्रति किलो 26रु. प्रति किलो चीनी 37रु. प्रति किलो 38रु. प्रति किलो 50रु. प्रति किलो दलहन

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD