राज्य के शहरी वार्ड में ही सरकारी प्रमाण पत्र बनाने से लेकर बैंकिंग व वित्तीय सेवाएं मिलेंगी। इसके लिए राज्य में दो हजार कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोले जाने हैं। छठ के बाद इसकी शुरुआत पटना से होगी। पहले चरण में अनीसाबाद, कंकड़बाग, राजेंद्रनगर, पाटलिपुत्र जंक्शन व राजीवनगर के इलाके में माडल सेंटर खुलेंगे। सीएससी का संचालन शहरी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी जिन्हें ‘डिजी सखी’ के नाम से पुकारा जाएगा। पटना के पांच वार्डो में खुलने वाले सीएससी केंद्र के लिए महिलाओं का चयन कर प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। अगले साल पटना की तर्ज पर राज्य के दूसरे शहरी निकायों में इसका विस्तार होगा।

सीएससी में मिलेंगी ये सुविधाएं

सीएससी के माध्यम से शहरी नागरिकों को उनके वार्ड में ही दैनिक जीवन से जुड़ी सेवाएं मिलेंगी। इसमें सरकारी प्रमाण-पत्रों के आवेदन, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, बीमा, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा स्कीम के आवेदन, पैन एवं आधार कार्ड, बिजली बिल, गैस बुकिंग, ट्रेन टिकट, स्वास्थ्य सेवा आदि सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके अलावा सीएससी चलाने वाली महिलाएं दिव्यांग, वृद्ध, असहाय महिला-पुरुषों का पैसा बायोमीटिक से निकालने में भी मदद करेंगी।

दिसंबर से फिर शुरू होगा प्रशिक्षण

पहले चरण में पटना के वार्डो के लिए इंदू, कंचन, नीतू वर्मा, सविता देवी आदि को प्रशिक्षित किया गया है। अन्य शहरी निकायों में सीएससी खोलने के लिए दिसंबर से फिर प्रशिक्षण शुरू होगा। इसके लिए न्यूनतम दसवीं पास ऐसी महिलाओं का चयन किया जा रहा है जो तकनीकी रूप से समृद्ध हों। महिलाओं के प्रशिक्षण के बाद दूसरे शहरी निकायों में भी केंद्र खोले जाएंगे।

JAWA-MUZAFFARPUR BIHAR

किराये पर ले सकेंगे भवन

सीएससी के संचालन के लिए फिलहाल शहरी वार्डो में जगह की तलाश की जा रही है। नगर निगम के स्तर से भवन तलाशा जा रहा है। संबंधित वार्ड में जगह न मिलने पर किराये पर भवन लिया जाएगा। इसके बाद सीएससी संचालन के लिए फर्नीचर, कंप्यूटर व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पटना के माडल सेंटर की तर्ज पर ही दूसरे शहरी वार्डो में इसका विस्तार किया जाएगा।

Source : Dainik Jagran

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

krishna-motors-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *