गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में नाबालिग ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ रेप (Gopalganj Rape) करने का मामला सामने आया है. रेप के बाद रात भर पीड़िता मोहम्मदपुर थाना से लेकर सिधवलिया पीएचसी तक मेडिकल और न्याय की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस ने उसका बयान दर्ज नहीं किया. उसे अकेले ही मेडिकल के लिए सदर अस्पताल में जाने की बात कही. पीड़िता नर्तकी (Orchestra Dancer) सदर अस्पताल में कई घंटे तक इधर-उधर भटकती रही बाद में News 18 की पहल पर एसपी ने मामले का संज्ञान लिया और पीड़िता को महिला थाना में बुलाया गया. युवती के बयान पर मामला दर्ज किया जा गया जिसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी बिजली यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

रेप की ये घटना मोहम्मदपुर के जोधन मोड़ की है. नाबालिग पीड़िता के मुताबिक वह मोहम्मदपुर के ज्योति आर्केस्ट्रा ग्रुप में डांस का काम करती है. शनिवार की रात उसके ग्रुप को डांस का कार्यक्रम करने के लिए मोहम्मदपुर के जोधन मोड़ के पास भेजा गया था. पीड़िता के मुताबिक कार्यक्रम के बाद ऑर्केस्टा संचालक द्वारा जबरन उसे स्थानीय दबंग युवक के बाइक पर घर छोड़ने की बात कही गई, जिसके बाद दबंग युवक दो नर्तकियों को साथ लेकर निकला. इस दौरान रास्ते से खेत में ले जाकर एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया जबकि दोनों युवतियां बार-बार छोड़ने की गुहार लगाती रही.

दुष्कर्म की वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को धमकी देकर मौके से फरार हो गया. बाद में पीड़िता रात को घटनास्थल से पैदल ही आर्केस्ट्रा संचालक के घर पहुंची. वहां से जब आर्केस्ट्रा संचालक से उसे मदद नहीं मिली तब दोनों नर्तकी रात को ही मोहम्मदपुर थाना में पहुंची. वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने उन्हें सुबह मेडिकल कराने के बाद थाना में आने की सलाह दी. पीड़िता सदर अस्पताल में इधर उधर भटक रही थी.  पीड़िता के मुताबिक वह वेस्ट बंगाल के दमदम इलाके की है. वह आर्केस्ट्रा के काम करके अपने पढ़ाई कर रही है.

News 18 की सूचना पर एसपी ने महिला थाना को उसका फर्द बयान दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं.  महिला थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाज मामले की छानबीन कर रही है. पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक जोधन मोड़ का ही रहने वाला है और उसने साजिश के तहत आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम बुलाया था और उसके बाद उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया. एसपी आनंद कुमार ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *