पटना. देश और बिहार में कोरोना काल में शिक्षा सबसे अधिक प्रभावित रही. सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान महीनों बंद रहे, जिससे माध्यमिक और स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी छात्रों को काफी परेशानी हुई. इन सबके बीच आईआईटी (IIT Patna) और एनआईटी पटना (NIT Patna) में इस बार कैंपस प्लेसमेंट ने रिकॉर्ड बनाया है. काेराेना की वजह से इस साल 100 प्रतिशत प्लेसमेंट ऑनलाइन हुए हैं. इन तकनीकी संस्थानों के साथ ही अन्य कॉलेजों में भी कैंपस प्लेसमेंट ऑनलाइन ही हुए हैं. आईआईटी में तो इस साल प्लेसमेंट के सारे रिकॉर्ड टूट गए. पिछले वर्ष के मुकाबले 10.39 प्रतिशत ज्यादा प्लेसमेंट हुआ है. वहीं, एनआईटी पटना की प्लेसमेंट दर इस बार बहुत कम है. अभी तक 66 प्रतिशत ही प्लेसमेंट हो पाया है, लेकिन अभी 7-8 कंपनियां आने वाली हैं और कुछ की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में उम्मीद है कि छात्रों को प्लेसमेंट मिल पाएगा.

आईआईटी पटना में इस साल सबसे ज्यादा आईटी सेक्टर में छात्रों का चयन हुआ है. उसके बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, टेक्नाेलाॅजी कंसल्टिंग, एनालिटिक्स और अन्य हैं. बीटेक के 93.33 और एमटेक के 68.63 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है. कंप्यूटर साइंस का प्लेसमेंट 100 प्रतिशत रहा. इस बार 111 से अधिक कंपनियां आईं, जबकि 2019 में 95 कंपनियां शामिल हुई थीं. इस बार करीब 10 कंपनियों ने 30 लाख से ज्यादा के पैकेज पर विद्यार्थियों का चयन किया है. सरकारी संस्थानों ने भी छात्रों को अवसर दिए हैं. मैक्सिको की मल्टीनेशनल कंपनी अंडोज ट्रेस ने एक विद्यार्थी को इंटरनेशनल ऑफर दिया है.

इस साल की टॉप कंपनियां गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, गेम्स कार्ट आदि रहीं. हालांकि, एनआईटी पटना में इस साल कोरोना के कारण प्लेसमेंट देर से शुरू हुआ, इसीलिए अभी तक सिर्फ 66 प्रतिशत ही प्लेसमेंट हो पाया है. साल 2019 में 95.56 और 2018 में 94.18 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ था. सीएसई विभाग के विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा प्लेसमेंट मिला है. 176 में 126 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर हुए हैं. 44 लाख पर एडोब, 30 लाख पर अमेजन और अन्य कंपनियों में विद्यार्थियों काे प्लेसमेंट मिला है. प्लेसमेंट हेड प्रो. सम्राट चौधरी ने बताया कि इस बार कंपनियां तो आईं लेकिन इनटेक कम लिए. कुछ कंपनियों ने 2-3 को ही लिया. अभी कुछ कंपनियाें का आना बाकी है.

Source : News18

maths-point-by-neetesh-sir

vaishali-institue

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *