पटनाः अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल  ने सार्वजनिक जगहों पर खुले में नमाज को लेकर आपत्ति जताई थी. उनके इस बयान के बाद अब उन्हें धमकी मिलने लगी है. बीजेपी के विधायक को विदेशी नंबर से फोन आया है. हरि भूषण ठाकुर का कहना है कि फोन करने वाले ने कहा कि नमाज के साथ-साथ अगर ऐसे सवालों को वह उठाएंगे तो उनकी बोलती बंद कर दी जाएगी.

बीजेपी विधायक को +14242545679 से कॉल आया. विधायक ने कहा कि फोन करने वाले ने कहा कि नमाज के ऊपर बकवास करना बंद करें. फोन पर मिली इस धमकी को लेकर पटना के सचिवालय थाना को उन्होंने पत्र लिखा है. साथ ही भी वो एफआईआर भी दर्ज कराने जा रहे हैं. हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि हम किसी धमकी भरी कॉल से नहीं डरने वाले नहीं हैं. विधायक ने कहा कि फोन करने वाले ने यह भी कहा कि अगर वह ऐसे विवादित मुद्दों के साथ एक खास वर्ग पर बोलना बंद नहीं करेंगे तो बोलती बंद कर दी जाएगी.

umanag-utsav-banquet-hall-in-muzaffarpur-bihar

इस बयान को लेकर मिली विधायक को धमकी

बता दें कि अपने तीखे बयानों को लेकर हरि भूषण ठाकुर बचौल हमेशा से चर्चा में रहते हैं. हाल ही में बीजेपी विधायक ने कहा था कि खुले में नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए. बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कर देना चाहिए नहीं तो आज जो अल्पसंख्यक हैं, कल बहुसंख्यक हो जाएंगे और बिहार को तालिबान बना देंगे. इस बयान के बाद राजनीति गर्मा गई थी.

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

parishram-jee-coaching

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *