गंगा के जलस्‍तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। नए इलाके में पानी फैल रहा है। इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बुधवार को जलस्‍तर का जायजा लेने निकले हैं। वे कंगन घाट, गांधी घाट आदि पहुंचकर नदी के जलस्‍तर का जायजा लिया। अधिकारियों से स्थिति पर चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि गंगा का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है। इसको देखते हुए वे हालात का जायजा ले रहे हैं। सीएम ने कहा कि 2016 में बाढ़ (Flood in 2016) ने बड़ी तबाही मचाई थी उसको देखते हुए जिला प्रशासन को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

सड़क मार्ग से निकले सीएम, कई घाटों का किया मुआयना

सड़क मार्ग से निकले सीएम ने पटना सिटी के कई घाटों का जायजा लिया। इस क्रम में वे बांसघाट, गांधी घाट, कंगन घाट आदि पर गए। उनके साथ जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा समेत आपदा प्रबंधन के प्रमुख सचिव, कमिश्‍नर, डीएम आदि भी हैं। इस दौरान सीएम बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्‍याएं भी सुन रहे हैं।

गंगा के साथ पुनपुन नदी भी है उफान पर

बता दें कि गंगा के साथ ही पुनपुन नदी उफनाई हुई है। इस कारण पटना और इसके आसपास के कई जिले पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए सीएम भ्रमण पर निकले। उन्‍होंने पटना मुख्‍य नहर के दीघा लाक को देखा। एलसीटी घाट पर शहरी सुरक्षा दीवार को भी उन्‍होंने देखा। भ्रमण करते हुए वे जेपी सेतु के रास्‍ते हाजीपुर की ओर रवाना हो गए। इधर जेपी सेतु के निकट स्‍लुइस गेट को बंद कर दिया गया है। इधर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि नदी का जलस्‍तर बढ़ रहा है लेकिन पटना पर अभी कोई खतरा नहीं है। हालांकि हालात पर निरंतर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करने और हालात पर नजर रखने को कहा गया है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *